डगरा पुलिस पिकेट में सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत
ड्यूटी के दौरान सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डगरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप के एक सूबेदार ने शनिवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सैप सूबेदार बुचुन पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुचुन पाल डगरा पुलिस पिकेट में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान गोली चलने की (पलामू ब्रेकिंग न्यूज़) आवाज सुनकर पिकेट में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे। वहां बुचुन पाल गंभीर अवस्था में पड़े मिले। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी।

