देवनगर न्यू बरगंडा में चला विशेष सफाई अभियान, स्वच्छ वार्ड के संकल्प को मिली मजबूती

देवनगर न्यू बरगंडा में चला विशेष सफाई अभियान, स्वच्छ वार्ड के संकल्प को मिली मजबूती

गिरिडीह: स्वच्छ और सुंदर वार्ड के निर्माण के उद्देश्य से नगर निगम एवं वार्ड नंबर 9 के पार्षद संगीता कुमारी के नेतृत्व में नियमित सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को देवनगर न्यू बरगंडा स्थित विनय सिंह के घर के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सफाई कर्मियों ने सड़क, नालियों एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाई अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें स्थानीय लोगों ने नगर निगम एवं वार्ड पार्षद संगीता कुमारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस नियमित सफाई अभियान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर हो रही है तथा लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिल रहा है।