देवघर में राजकीय श्रावणी मेला-2026 का समापन, अर्घा हटते ही शुरू हुई बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला-2026 का समापन, अर्घा हटते ही शुरू हुई बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा

देवघर। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक माह तक चले राजकीय श्रावणी मेला-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेला के अंतिम दिन उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंदिर से अर्घा हटाया गया, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा शुरू कर दी गई।

विशेष पूजा-अर्चना के बाद उपायुक्त ने श्रावणी मेला के सफल आयोजन के लिए बाबा बैद्यनाथ का आभार जताया। वहीं, मां तारा मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समापन समारोह के दौरान जिले के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।