देहरादून में घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, 500 से अधिक मकानों पर रेड मार्क

0
Untitled

देहरादून में अवैध बस्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। चूना भट्टा क्षेत्र से एक्शन शुरू हुआ है। कई दुकानों को खाली करा दिया गया है और उनको मिट्टी में मिलाया जा रहा है।

कई घरों पर लाल निशान भी लगाए गए हैं।

दून नगर निगम की टीम ने इस कार्रवाई के तहत अवैध बस्तियों के 27 स्थानों पर मौजूद 500 से अधिक अवैध मकानों को ध्वस्त करने का काम शुरू किया है। यह कदम उन लोगों के खिलाफ है जो कानून का उल्लंघन करके अवैध रूप से बस्तियाँ बना रहे थे।

जानकारी के अनुसार, राजधानी दून में 500 से अधिक अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें ध्वस्त जाएगा। नगर निगम, एमडीडीए, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। कई लोग यहां जुटे भी है, मगर विरोध जैसा नहीं है क्योंकि पहले से ही इन्हें नोटिस दिए गए हैं। फिर भी शांति व्यवस्था पुलिस फोर्स लगा दी गई है।

तो वहीं, बड़ा प्रश्न ये है कि 11 मार्च 2016 से अब तक रिस्पना नदी के किनारे मौजूद 27 बस्तियों में अवैध घर कैसे बन गए? प्रशासन की तरफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *