डीसीसी ने बनाए रिकॉर्ड 172 रन, पठान 11 को किया मुकाबले से बाहर।

0
5440e685-a84b-4837-9de2-28820c500a51

पलामू कप में खान 11 और डीसीसी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

डीसीसी ने बनाए रिकॉर्ड 172 रन, पठान 11 को किया मुकाबले से बाहर।

झामुमो युवा मोर्चा की ओर से आयोजित पलामू कप 2023 में कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। पलामू कप दो हजार तेईस का नेतृत्व सन्नी शुक्ला और सचिव आशुतोष विनायक द्वारा किया जा रहा है। जिसमें डाली क्रिकेट क्लब ने 12 ऑवर के मैच में रिकॉर्ड रन 172 रन बनाए। जिसमें मैंडी के अर्धशतक और बादल, हिमांशु की धाकड़ बल्लेबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसे देखने के लिए जीएलए कॉलेज ग्राउंड चारों ओर से दर्शकों से भरा रहा। हालांकि शुरूआती पारी में कप्तान पिंटू पठान ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उसके बाद धड़ाधड़ बल्लेबाज पवेलियन वापस लौटते चले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बारालोटा एकादश को खान 11 ने सात विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर डीसीसी सेमीफाइनल अगले मुकाबले के लिए में भिड़ेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने बताया कि निष्पक्ष और निर्विवादित टूर्नामेंट कराने की कोशिश है। जिसमें अंपायर आलोक तिवारी एवं छोटू तिवारी की भूमिका अहम रही है। वहीं कमेंट्री कर पत्रकार आशुतोष पाण्डेय लकी ने आयोजन को भव्यता प्रदान की है। तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल का मुकाबला मंगलवार को होगा। जिसमें कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, संगठन सचिव कृष्ण कन्हैया दूबे, राजू शुक्ला, पिंटू तिवारी, रंजीत कुमार, प्रेमचंद, नवनीत, स्नेहिल, राजू रंजन, विकी पाण्डेय ने आयोजन को सफल बनाने अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *