डीपीएस गिरिडीह में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह के प्रागंण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन श्री बलजीत सिंह सलूजा एवं डायरेक्टर श्री त्रिलोचन सिंह सलूजा को बुके देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय में मुख्य अतिथि श्री त्रिलोचन सिंह सलूजा के कर कमलों द्वारा 10:00 बजे पूर्वाहन राष्ट्रीय झंडोतोलन किया गया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें स्वागतगीत, गणेश वंदना (ग्रुप नृत्य), नागपुरी नृत्य, हम है भारत देश के वीर, मेरा प्यारा हिंदुस्तान, भाषण, मेरा जूता है जापानी, जूड़ो कार्यक्रम, ग्रुप नृत्य महाभारत, माँ तुझे सलाम, भारत हमारी शान है एवं शोलो डांस प्रमुख रहा। अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन श्री बलजीज सिंह सलूजा ने बच्चों को बधाई के साथ उजज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

प्रिंसिपल डॉ० सोनी तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।