*डीलर के खिलाफ लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में हंगामा के बाद किया धरना प्रदर्शन

0
41ab314a-93ee-4c13-931c-074ef1d64223

डीलर के खिलाफ लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में हंगामा के बाद किया धरना प्रदर्शन , डीलर व एम ओ के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

धरना प्रदर्शन के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर के गोदाम का किया जाँच, लाभुक जाँच से संतुष्ट न होकर एमओ को बनाया बंधक

 

खरौंधी : प्रखंड के इन दिनों जन वितरण प्रणाली दुकानों में डीलर के द्वारा लाभुकों का राशन वितरण के समय ई पॉस मशीनों में अंगूठा लगाते समय राशन के जगह पत्थर का वजन करने का मामला प्रकाश में आ रहा है . जो ताजा मामला खरौंधी प्रखंड के कुपा पंचायत के डीलर सुरेश पासवान का के खिलाफ लाभुकों ने शुक्रवार को खरौंधी प्रखंड कार्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन किया. जिसमें लाभुकों ने धरना प्रदर्शन के समय नारेबाजी करते हुए कहा की डीलर व एम ओ होश में आओ, हम गरीबों का राशन देना होगा इसके सहित कई तरह के लाभुकों ने एम ओ डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया जिसके बाद लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गया. धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार लाभुकों के बीच पहुंचे व उनकी समस्या को सुनते हुए लाभुकों द्वारा आवेदन लिया. जिसमें लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति को पांच मांग सूत्री पत्र सौंपा. जो लाभुकों का मांग इस प्रकार है. पहला वैसे लाभ जिनका अंगूठा लगाकर पर्ची निकाला गया उन्हें मई माह का राशन उपलब्ध कराया जाए .दूसरा डीलर सुरेश पासवान के द्वारा लाभुक का दो से पांच केजी का कटौती के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, तीसरा डीलर के द्वारा लाभुकों से दुर्व्यव्हार करते हुए राशन का कालाबाजारी को जांच की जाए. चौथा डीलर राशन दुकान से दूसरे जगह राशन रखा हुआ जांच की जाए. पांचवा डीलर सुरेश पासवान का लाइसेंस रद्द करते हुए उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जाए. यही पांच मांगो को लेकर लाभुक धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे फिर प्रखंड आपूर्ति ने लाभुकों को आश्वासन देते हुए डीलर के दुकान पर जांच करने पहुंचे.
गरीब लाभुकों के साथ अन्याय करना बर्दाश्त नहीं करेंगे : गोरखनाथ चौधरी
लाभुकों के साथ धरना स्थल पर बैठे आजसु प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी ने कहा की ऐसे डीलर के विरुद्ध त्वरित करवाई जब तक नहीं की जाती है तब तक हमलोग धरना स्थल पर ही बैठे रहेंगे. ऐसे डीलर को तुरंत बर्खास्त करते हुए उनके ऊपर प्राथमिकी तर्ज कि जाए. गरीबों के साथ अन्याय करना बर्दास्त नहीं करेंगे ।
प्रखंड आपूर्ति को बनाया गया बंधक
एमओ सुनिल कुमार ने लाभुक के शिकायत पर डीलर की दुकान को जांच करने पहुंचा, इसी बीच एमओ की जांच से लाभुक संतुष्ट नहीं हुए . जिसके बाद लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लगभग एक घंटा तक उनकी वाहन को घेर कर रखा. फिर एक घंटे के बाद लाभुकों ने एमओ को छोड़ा जिसके बाद सीआई मोजिब खान की मौजूदगी में लाभुकों के बीच राशन वितरण किया गया।
उक्त मौके पर लाभुक अवध राम,सुरेंद्र राम, कविता देवी, सविता देवी, एतवरिया देवी ,समुद्री कुवंर सहित सैकड़ो लाभुक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *