डीआरडीए के लेखापाल व श्री बंशीधर नगर निवासी प्रवीण गुप्ता का आकस्मिक निधन, DC शेखर जमुआर ने जताया गहरा शोक

0
00126eca-85a1-43cd-bce2-91dcc33e3720

डीआरडीए के लेखापाल व श्री बंशीधर नगर निवासी प्रवीण गुप्ता का आकस्मिक निधन, DC शेखर जमुआर ने जताया गहरा शोक

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर गढ़वा :– गढ़वा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के लेखापाल व श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के चचेरिया स्थित बंशीधर सूर्य मंदिर के निकट प्रवीण कुमार गुप्ता उम्र लगभग 40 वर्ष पिता स्व गया प्रसाद का आकस्मिक निधन हृदय गति रुकने से हो गया है। घटना रविवार की सुबह 10 बजे की है। उनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व के दिन अचानक उनका ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने से हार्ट आटैक आ गया था। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की बात कही। उसके बाद परिजनों ने उन्हें मेदनीनगर ले गए। वहां से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहां 4 दिनों तक चले इलाज के बाद रविवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इधर प्रवीण कुमार के आकस्मिक निधन के बाद लोग शोक में डूब गए हैं। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा, बेटी समेत भरा पूरा परिवार को छोड़कर पंचतत्वों में विलीन हो गए। उधर घटना के बाद शव को रांची से घर लाया जा रहा है।

गढ़वा डीसी ने जताया गहरा शोक

इधर सरकारी कर्मचारी के निधन हो जाने के बाद जिले के उपयुक्त शेखर जमुआर ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डीआरडीए के लेखापाल के रूप में कार्यरत स्व प्रवीण कुमार के आकस्मिक निधन से जिले के कर्मचारियों के लिए आपूर्णीय क्षति है। मैं इस दुख की घड़ी में उन्हें नमः आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति प्रदान करने तथा ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में भगवान सहन करने की क्षमता प्रदान की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के सदस्य के खो जाने से मैं काफी मर्माहत हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar Milas Escort