डेढ़ करोड़ की एल्युमिनियम चोरी, ट्रक के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

0
Untitled

कोरबा। अमानत में खयानत वाले माल को खपाने वाले आरोपी को बालको पुलिस ने दिल्ली से दबोच लिया है। 12-05-2024 को दो ट्रक क्रमांक GJ12 BX 9094 एवं GJ 17 XX 0542 में बालको से एक करोड, अस्सी लाख रूपये की कीमती एल्युमिनियम शीलपट्टियों को सिलवासा गुजरात के लिए रवाना किया गया था जो वहां नहीं पहुंची उसे ले जाने वाले ट्रक चालको द्वारा अपराधिक विश्वासघात कर किसी अन्य जगह ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बालको में 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जहां उक्त ट्रकों के माल को दूसरे ट्रक RJ 52 GA 9662 एवं ट्रक क्र. HR 38 AC 8899 में पल्टी कर खपाने हेतु दिल्ली में ले जाने पर दिल्ली से मशरूका (एल्युमिनियम) किमती एक करोड अस्सी लाख रू. को दिल्ली में आरोपी नासीर पिता रफीक उम्र 23 वर्ष निवासी रानीका थाना व जिला नुहु हरियाणा के कब्जे से बरामद किया गया। बरामद समान एवं आरोपी को वापस कोरबा लाया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया मामले में संलिप्त अन्य आरोपीयों का पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालकोनगर अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर. 336 राजनारायण सिंह, आर. 40 सलामुद्दीन हवारी, आर.826 संजीव सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed