डायन का आरोप व प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, मेराल में मामला दर्ज

मेराल थाना क्षेत्र के रजहारा गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाने एवं प्रताड़ना से तंग आकर सहायक शिक्षक लतीफ अंसारी के पत्नी कैमून बीबी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर के मेराल थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। मृतक महिला के पति सहायक शिक्षक लतीफ अंसारी द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार सोमवार के सुबह 8:00 बजे गांव के ही लियाकत अंसारी कैमुद्दीन शेख गुलशन बीवी अफसाना बीबी सहित पांच छःअज्ञात व्यक्ति मेरे घर आए तथा मेरी पत्नी कैमून बीवी को डायन कह कर गाली गलौज करने लगे। तथा लोगों ने कहा कि आपकी पत्नी के चलते हम लोग काफी परेशान हैं।घर के कई लोग बीमार हैं तथा बीमारी के इलाज में लाखों रुपए खर्च हो चुका है ।बीमारी में खर्च हुआ सारा पैसा अगर तुम वापस नहीं किया तो तुम्हें गांव में नहीं रहने देंगे। मेरी पत्नी को डायन कह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था साथ हीं धमकी दी गई कि अगर पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। उन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर मेरी पत्नी ने सोमवार को जहर खाली। जानकारी मिलने के बाद हम लोग घर पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे इसी क्रम में रास्ते में ही मेरी पत्नी ने दम तोड़ दी। लतीफ अंसारी ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन थाना में दिया गया है मामले का जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed