डायन बता कर महिला से किया मारपीट

0
Untitled

डायन बता कर महिला से मारपीट

हेरहंज थाना क्षेत्र के करदाग़ ग्राम में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर एक महिला सुगिया देवी 45 वर्ष पति हरिहर यादव करंदाग के साथ उसके गोतिया के द्वारा मारपीट की गई ।घटना के बाद घायल महिला को परिजनों के द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो के द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया ।महिला के परिजनों ने बताया कि गोतिया द्वारा महिला को डायन कहा जाता है ।जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो सभी मारपीट करने लगे ।मारपीट करने वालों में रामकिशुन यादव,रामचंद्र यादव, बनवारी यादव,दिलचंद यादव,नरेश यादव शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *