चलते-चलते बंद हो रहे ई-रिक्शा! क्या रिमोट कंट्रोल से हो रहा खेल?
बिहार की राजधानी पटना समेत कुछ और जगहों पर ई रिक्शा वाले डरे सहमे हुए हैं। उनकी गाड़ी चलते-चलते जहां तहां जाकर खड़ी हो जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार पटना और इसके आसपास के इलाकों में एक या दो नहीं बल्कि 200 से 250 ई रिक्शा के साथ ऐसा हो चुका है। पहले तो उन्हें लगा कि गाड़ी में कोई खराबी आ गई है। लेकिन जब उन्होंने गाड़ी की जांच कराई तो जो पता चला वो होश उड़ाने के लिए काफी था।
जांच के दौरान पता चला कि बंद होने वाले ई रिक्शा में कोई खराब नहीं थी। लेकिन इस दौरान एक चीज ये भी देखी गई कि बंद होने वाले ई रिक्शा पुराने मॉडल की बैटरी वाले नहीं थे। इनमें आधुनिक लिथियम ऑयन बैटरी लगी हुई थी। इसके बाद जब ई रिक्शा टेक्निशियन ने जांच की तो पता चला कि ये सारा खेल चाइनीज स्टाइल का है। ई रिक्शा को रिमोटली बंद कर दिया जा रहा है। सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि देश के कुछ अन्य शहरों से भी ये मामले सामने आए।

