छतरपुर विधानसभा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
a82cc8a8-fa06-4743-a51c-5eb39ab711e0

आज दिनांक 1 अगस्त 2024 को छतरपुर विधानसभा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन पाटन प्रखंड अंतर्गत आरपीएम मैरिज हॉल में किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामानंद पांडे एवं संचालन छतरपुर नगर अध्यक्ष मुस्ताक अहमद के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक उपस्थित हुए। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर आज का विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा का शुभारंभ करने के लिए लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के आगमन की तैयारी की जानकारी दिया गया और लोगों ने ध्वनी मत से छतरपुर विधानसभा कांग्रेस पार्टी लड़े इसकी प्रस्ताव पारित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जैस रंजन पाठक ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन सरकार लगातार जनता की समस्याओं को समाधान करने के लिए तत्पर है चाहे वह आवास योजना में अबूआआवास की बात हो पेंशन की बात हो सड़क की बात हो और तमाम विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है वर्तमान में अभी बहू बेटी समान योजना के तहत 21 साल से लेकर 50 साल तक के महिलाओं को पेंशन देने का काम झारखंड के सरकार करने जा रही है साल के 12 000 बेटी बहन के खाते में खटाखट जाएंगे। किसानों के लिए किसान क्रेडिट लोन को 2 लाख तक माफ करने की योजना सरकार बनाई है। सभी कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार के योजनाओं को जनता तक पहुंचे इसके लिए बस चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है इसकी जानकारी सभी तक पहुंचे। वर्तमान में छतरपुर विधानसभा भाजपा के विधायक है और भाजपा के विधायक जनता को सिर्फ बरगलाने का काम किए हैं इनके नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे। कार्यक्रम में जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष बिमला कुमारी ईश्वरी सिंह अशोक पासवान अजय साहू सत्येंद्र सिंह गिरजा राम गोपाल प्रसाद सिंह मुकेश सिंह मुस्ताक अहमद परवेज आलम अनिल कुमार सिंह ईश्वरी पांडे शोभादिन अंसारी प्रदीप पासवान लव सिंह संजय पासवान सागर अंसारी सब्बाज अंसारी सैकड़ो में पदाधिकारी उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *