छात्र की चाकू गोदकर हत्या
छात्र की चाकू गोदकर हत्या
बरेली: बरेली के बिशारतगंज में चाकूओं से गोदकर विजय की हत्या से पहले मीत और अरुण गोस्वामी के बीच जूते और कपड़ों की ब्रांड को लेकर कहासुनी हुई थी। विजय ने कहा, मेरे कपड़े और जूते तुम लोगों से अच्छे हैं, यही बात मीत को बुरी लगी। इसके बाद अरुण और मीत ने विजय को ठिकाने लगाने की ठान ली। अरुण ने ही विजय को फोन करके बुलाया। देर रात अरुण गोस्वामी को पुलिस ने दबोच लिया। जब मीत और विजय के बीच में कहासुनी हुई तो उस समय और भी कई लड़के थे। उसके जूते और कपड़े ब्रांडेड हैं। इसलिए उनकी कीमत अधिक है। यह बात मीत को बुरी लगी थी। मीत ने दोस्त अरुण से कहा, उसी वक्त विजय को ठिकाने लगाने का निर्णय दोनों दोस्तों ने ले लिया था। विजय के साथ अरुण आठवीं कक्षा तक पढ़ा था। इसलिए विजय और अरुण भी दोस्त थे। जब मीत और अरुण की विजय से बहस हो रही थी, तभी दोनों ने विजय को मारने का प्रयास किया था, लेकिन आसपास के लोगों ने फटकारा तब दोनों चले गए। बिशारतगंज पुलिस ने मृतक छात्र विजय के बड़े भाई अजय साहू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई। कोई घर पर नहीं मिला। मोहल्ले में पुलिस तैनात है। एसपी-दक्षिण, मानुष पारिख ने कहा कि छात्र विजय साहू का मोहल्ले के ही मीत और अरुण गोस्वामी से झगडा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने विजय पर चाकू से हमला कर दिया। अरुण को दबोच लिया गया।
