चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

0
10328737-7e83-4d3e-9a20-58f8d0d10edc

लूटपाट का उद्वेदन कर गढ़वा पुलिस ने किया है बेहतर कार्य
बबलू पटवा

गढ़वा:-चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आगामी शनिवार को शहर के टंडवा स्थित शगुन बैंक्वेट हाॅल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहेेंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय उपस्थित रहेंगे। उक्त बातें चेंबर अध्यक्ष बबलू पटवा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता केे दारौन कही। बबलू ने बताया कि 13 फरवरी की रात में गढ़देवी मोड़ स्थित एक जेवर दुकान में डकैती की घटना घटित हुई थी। इस घटना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन किया था। पुलिस ने समान भी बरामद की थी। इसी को देखते हुए चेंबर द्वारा पुलिस को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पंचम सोनी, कंचन साहू, ज्योति प्रकाश केसरी, पूनमचंद कांस्यकार, संजय केसरी, मनीष मलापुरी, राजकुमार सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *