चान्हों- 13 साल के मनीष ने दिखाई बहादुरी, डूबते छात्र को बचाकर बना हीरो
चान्हों-चान्हों थानाक्षेत्र के लूंडरी गांव में शनिवार को एक 13 वर्षीय छात्र मनीष ने साहस और मानवता की मिसाल पेश की। भारी बारिश के कारण बांध लबालब भरे हुए थे, और टांगर स्थित सोमा टाना भगत आदिवासी उच्च विद्यालय का पहली कक्षा का छात्र नमन उरांव बांध पार करते समय बहाव में साइकिल सहित डूबने लगा।मौके पर मौजूद लोग भय के कारण कुछ नहीं कर पाए, लेकिन आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष ने बिना कुछ सोचे-समझे अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी और नमन को सुरक्षित बाहर निकाल लाया।शनिवार को जब मनीष स्कूल पहुंचा, तो विद्यालय के प्रधानाचार्य फ़उदा उरांव और शिक्षक मोहन उरांव ने उसकी बहादुरी की सराहना की। मनीष को नगद राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उसकी बहादुरी की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। फउदा उरांव ने कहा कि एक सच्चा नायक वही होता है, जो संकट में दूसरों की जान बचाने के लिए खुद खतरा मोल ले मनीष इसकी जीती-जागती मिसाल है

