चंद्रपुरा में रिटायर्ड डीवीसी कर्मी दंपती की गोली मारकर हत्या, बेटा गंभीर घायल

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर नंबर एचएम/14 में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त डीवीसी कर्मी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फा,यरिंग कर दी। गोली लगने से नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौ,त हो गई, जबकि उनका पुत्र रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल रोहित को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) भेजा गया है। बताया जाता है कि घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान किसी ने नरेश सिन्हा के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फा,यरिंग शुरू कर दी।
रोहित के एक मित्र के भाई नवीन महतो के अनुसार, रोहित को चार गो,लियां लगी हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने खराब मौसम और बारिश का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की संख्या, फा,यरिंग में इस्तेमाल ह,थियार और ह,त्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।