चालक ने मेराल ब्लॉक नाजीर पर अधिकारियों के मिलीभगत से लगाया है भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

0
6b1986fc-0f94-4db4-b8c8-be9480cfca50

पदच्युत चालक ने मेराल ब्लॉक नाजीर पर अधिकारियों के मिलीभगत से लगाया है भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई करने का किया है मांग

आरटीआई से सूचना मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रमुख, नाजीर तथा अन्य तीन लोगों पर कोर्ट में किया परिवाद दायर

मेराल । प्रखंड के पदच्युत चालक व ओखरगाड़ा गांव निवासी सत्य प्रकाश को ब्लॉक से हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ब्लॉक से हटाए जाने के बाद सत्य प्रकाश ने प्रखंड कार्यालय पर भ्रष्टाचार का बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। इस बाबत उसने झारखंड के मुख्य सचिव सहित कई आला अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर प्रखंड नाजिर पर अधिकारियों के मिली भगत से किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उसने न्यायालय की शरण लेने की बात कही है। साथ ही चालक द्वारा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मांगे गए आरटीआई के बाद धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रखंड नाजिर सुनील कुमार, मनोज कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे, गिरिजा देवी पति कन्हाई साव तथा सुनील प्रसाद गुप्ता पिता लखन प्रसाद पर गढ़वा सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। जिसमें कहा गया है कि उपरोक्त विपक्षी गण द्वारा साजिश कर मुझे चालक पद से हटाया गया है तथा मुझे परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपनाया जा रहा है। इसके पूर्व सत्य प्रकाश द्वारा ईडी को पत्र लिखकर नाजीर द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया गया है।

आरोपी का किया जा रहा है जांच, दोषी पाए जाने पर होगा विधि संवत करवाई : बीडीओ

मेराल प्रखंड कार्यालय में चालक के पद पर 14 वर्षों से कार्यरत सत्य प्रकाश कार्य मुक्त होने पर प्रखंड नाजीर पर पदाधिकारी के मिली भगत से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया गया है के संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ जागो महतो ने कहा कि आरोप पर गंभीरता से जांच किया जा रहा है, दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *