CAG की रिपोर्ट में 401 करोड़ के GST नॉन-कंप्लायंस का खुलासा, 15.88 करोड़ की वसूली
CAG की रिपोर्ट में 401 करोड़ के GST नॉन-कंप्लायंस का खुलासा, 15.88 करोड़ की वसूली
CAG ने वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में जीएसटी नियमों के अनुपालन से जुड़ी गंभीर खामियों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 401.42 करोड़ रुपये से जुड़े जीएसटी नॉन-कंप्लायंस के 1,334 मामले सामने आए हैं। इनमें टैक्स नियमों के पालन और राजस्व से जुड़े मामलों में अनियमितताएं पाई गईं।
सीबीआईसी ने CAG की टिप्पणियों में से 903 मामलों में 268.36 करोड़ रुपये से संबंधित आपत्तियों को स्वीकार कर लिया है। वहीं, अब तक इन मामलों में 15.88 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। आंकड़ों के सामने आने के बाद जीएसटी अनुपालन और सरकारी राजस्व की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

