बटसारा गांव के रमेश कुमार के 50 बोझा गेहूं जलने पर जिला प्रशासन मुआवजा प्रदान करें: झारखण्ड क्रांति मंच
बटसारा गांव के रमेश कुमार के 50 बोझा गेहूं जलने पर जिला प्रशासन मुआवजा प्रदान करें: झारखण्ड क्रांति मंच
छत्तरपुर संवाददाता यमुना प्रसाद यादव
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पिछले 21 अप्रैल 2026 को पढ़वा प्रखण्ड के बटसारा गांव वासी दलित किसान रमेश कुमार के खेत में लगभग 50 बोझा गेहूं जलने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा है कि पलामू जिला प्रशासन व पड़वा प्रखण्ड सह अंचल प्रशासन को मामले की जांच कर दलित किसान रमेश को मुआवजा प्रदान कर सहृदयता व मानवीयता प्रदर्शित करनी चाहिए।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि अत्यंत लघु व दलित किसान रमेश ने कर्ज लेकर मनोयोग से 50 बोझा के लगभग गेहूं की फसल काट कर खलिहान में रखा था, जहां दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बढ़ते तापमान के बीच दुर्भावना के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने से सारी फसल जलकर राख हो गई।
बयान के अंत में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि अक्सर छोटे व लाचार किसानों के खेत में इस तरह की आगजनी के बाद प्रखण्ड व अंचल प्रशासन मुआवजा दिलाने के मामले में चुप्पी साध लेता है, लेकिन इस बार नये व उर्जावान उपायुक्त पलामू श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत साहब के प्रभार लेने से ऐसे पीड़ित किसानों के अंदर नवीन आशा का संचार हुआ है।




