बसपा ने भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 68वें परिनिर्वाण दिवस पर निकाला भव्य शोभा यात्रा
बसपा ने भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 68वें परिनिर्वाण दिवस पर निकाला भव्य शोभा यात्रा।
(गढ़वा): बहुजन समाज पार्टी गढ़वा-रंका 80 विधानसभा के तत्वाधान में संविधान रचनाकर तथा भारतरत्न परम पूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस के पुण्य अवसर पर 6दिसम्बर को शोभा यात्रा के साथ श्रद्धांजलि सभा भव्य तरीके से संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान अतिथियों एवं नेताओं द्वारा शहर में स्थपित बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। इस कार्यक्रम को सफ़ल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए गढ़वा–रंका80 विधानसभा क्षेत्र के बसपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कारकर्ताओ ने बारिश का भी परवाह न करते हुए पूरी निष्ठा पूर्वक सुबह 11बजे ऊंचरी के कर्बला मैदान से शोभा यात्रा प्रारंभ कर मझिआंव मोड़, रंका मोड़ होते हुऐ टाऊन हॉल पहुंचा। इसके बाद रंका मोड़ स्थित ठाकुर महल में श्रद्धांजलि सभा किया गया। जहां सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखंड श्री अरूण कुमार, विशिष्ट अतिथि बसपा के वरिष्ठ नेता श्री नथुनी राम तथा गढ़वा विधानसभा प्रभारी श्री अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने संयुक्त रूप से कैंडल जलाकर भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के महापरिणिर्वान दिवस के रूप में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानी राम ने किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अरुण कुमार ने बाबा साहेब के विचारो को बताते हुए अपने संबोधन में कहा की बाबा साहब पूरे जीवन पीड़ीतो, सोशितो, वंचितों एवं संविधान में एससी एसटी ओबीसी के बेहतर जीवन सम्मान और स्वाभिमान के लिए लगातार संघर्ष किये।लेकिन आज भी समाज बेचारा और बेसहारा है क्योंकि संविधान के रखवाले हम लोगों ने बनाये ही नहीं। जिसके वजह से यह हाल है जिस दिन इस देश का 60% आबादी वाला ओबीसी समाज समझ जाए उसे दिन राजपाठ आपका होगा। 2024 में बहुजन समाज पार्टी ओबीसी समाज के एक गरीब के बेटा आप सभी का चहेता अजय मेटल जी को गढ़वा विधानसभा के मैदान में उतारने का मन बना चुकी है अब आप लोगों की बारी है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अभिलंब बनाकर अभी से लगकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करें। और महिलांओ को भी आगे लाने जिम्मेवार और पार्टी के संघर्ष मे हिस्सेदार बनाने की आवश्यकता है,क्योंकी मैं किसी समाज की प्रगति को उसकी महिलाओं की प्रगति से मापता हूं। विशिष्ट अतिथि नथुनी राम ने कहा कि इतिहास को भूलने वाले कभी इतिहास नहीं बना सकते जैसे बाबा साहेब संविधान जो लिख दिया उसे दूसरा कोई नहीं लिख सकता। वही गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी अजय मेटल ने बाबा साहेब को नमन करते हुए सर्द मौसम में बरसात के बावजूद भी भारी संख्या में आए हुए नेताओं कार्यकर्ता को आभार प्रकट किया। जिन्होंने इस विकट परिस्थिति में भी पार्टी के जांबाज सिपाही की तरह डटे रहे। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता, समानता और भाईचारा पर आधारित संविधान तो हमें मिला लेकिन उसके बावजूद भी सारी व्यवस्था में चंद मुट्ठी भर लोग काबिज हैं। इसलिए समय आ गया है कि हम सभी गरीब गुरबा मजदुर वर्ग sc st obc समाज मिलकर गढ़वा रंका विधान विधानसभा के ऐतिहासिक परिवर्तन की और आगे बढ़े जिससे गरीब गुरुवा मजदूर किसान जो बड़ा वर्ग है उन्हें भी सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का हक मिले। बाबा साहब के परीनिर्वाण दिवस पर हम सभी संकल्प लें की आप बाबा साहेब के सपने को साकार करेंगे और बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे यही बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस कार्यक्रम मे जिला प्रभारी नंदा पासवान, जिला महासचिव शिव शंकर मेहता पूर्व जिला सचिव रामचंद्र राम, शिवकुमार चौधरी, संतोष भारती, साकीर हुसैन,निर्मल साव, विपिन बिहारी राम, विनोद कुमार चौधरी, उमाशंकर राम श्यामलाल मल्लाह सुरेश राम अजय भुइयां कुलदीप भुइयां रामनरेश राम विश्वनाथ चौधरी तथा सैकड़ों नये पुराने नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप उपस्थित रहे।
