बसपा की गढ़वा जिला कमेटी गठित, नंदा पासवान बने अध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को रामदुलारी होटल गढ़वा में बैठक आयोजित कर कमिटी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लालजी मेधांकर प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिव पूजन मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत कुमार अंबेडकर प्रदेश महासचिव सुनीता देवी जॉन प्रभारी अरुण कुमार शामिल हुए। बैठक में चर्चा के बाद गढ़वा जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नंदा पासवान को चुना गया जबकि उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार राम सचिव कमला सिंह कोषाध्यक्ष कामता राम एवं सुदीप कुमार सुमन और जितेंद्र कुमार को बनाया गया है महासचिव रघुनाथ एक्का जिला प्रभारी ज्ञानी राम और सुनेश्वर राम तथा गौतम कुमार को बहुजन वॉलिंटियर फोर्स का जिला संयोजक बनाया गया है इसके अलावा नथुनी राम को पलामू जॉन प्रभारी और प्रमोद कुमार राम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बैठक में गढ़वा रंका विधानसभा कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मोतीराम को चुना गया जबकि सचिव पद के लिए कमलेश्वर भूईहर और उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह खरवार तथा कोषाध्यक्ष श्री राम रवि और महासचिव राम ध्यान राम को बनाया गया है। चुने गए सभी पदाधिकारी को कुशवाहा शिव पूजन मेहता ने माला पहनकर स्वागत किया।इसके बाद प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लाल जी मेधांकर ने सभी पदाधिकारी को अधिकार एवं अपने कर्तव्य के बारे में जानकारी दिया। इस अवसर पर मेधांकर ने कहा की गढ़वा जिला में बसपा काफी मजबूत संगठन साबित होगा आने वाले चुनाव में बसपा के जिला कमेटी लग्न के साथ काम करेंगे जिससे सभी सीटों पर जीत हासिल किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मदेव राम हरे राम उमाशंका राम उपाध्याय चौधरी राजेश राम संजय राम बनारसी राम दिलीप कुमार संतोष प्रकाश गौतम राहुल कुमार अलियार राम ब्रह्मदेव पासवान विपिन बिहारी राम विद्यार्थी कुमार शिव शंकर राम छोटे लाल राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
