बरवाडीह के कुटमु मे पथ सभा का हुआ आयोजन

0
c0c4e2c2-417a-4abc-9917-c7a2c280d911

बरवाडीह के कुटमु मे पथ सभा का हुआ आयोजन

बरवाडीह :- बरवाडीह प्रखंड के कुटमु में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह उर्फ नान्हू सिंह के नेतृत्व मे पथ सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मनिका जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता बलवंत सिंह ने शिरकत की। पथ सभा कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दस साल कार्यकाल में काम करते हुए भारत की पहचान विश्व के पटल पर स्थापित की है इस लिए देश उन्नति के लिए हम सब को एक बार फिर मोदी सरकार को लाना हैं और चार सौ पार के संकल्प को पूरा करना है। वही मौके पर मौजूद प्रखण्ड अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह उर्फ नान्हू सिंह ने कहा कि एक बार हम सब को मिलकर तीसरी बार मोदी सरकार को लाना है।साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं महिलाओं व अन्य लोगो में जिस तरह से उत्साह देखा जा रहा है।बड़ी अंतर से चतरा लोकसभा से विजयी प्राप्त होगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद,रुपाली देवी विनोद यादव, ओम प्रकाश गुप्ता,लक्ष्मी प्रसाद,सखीचन्द प्रसाद समेत काफ़ी सख्या में महिला पुरुष युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *