बलिदान दिवस: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) को भाजपा द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

मेदिनीनगर।डाल्टनगंज विधानसभा के वार्ड नंबर 1 नगर निगम क्षेत्र बूथ संख्या 152 153 154 हमीदगंज भीष्म नारायण कॉलेज मैदान परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय डॉ०श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।मौके पर उपस्थित पार्टी के वरीय नेता सह जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कहा कि डॉ मुखर्जी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। देश के लिए उनका बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। भारत की एकता एवं अखंडता के प्रबल समर्थक डॉ मुख़र्जी का अल्प जीवन काल समाज एवं देश सेवा के लिए समर्पित रहा है।भाजपा नेता शिवकुमार मिश्रा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 में हुआ था और मात्र 52 वर्ष की उम्र में जब कश्मीर को भारत का अभिग अंग के समर्थन में एक देश एक निशान और धारा 370 के विरोध में जब कश्मीर के जेल में बंद थे वही सदिगध अवस्था में 23 जून 1953 को उनकी मृत्यु हो गई थी। विद्वान, बैरिस्टर, देश के पहले उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में देश की सेवा करने वाल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज उनके पुण्यतिथि पर हम सभी कार्यकर्तागण शत शत नमन करते हैं और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेते हैं।बलिदान दिवस कार्यक्रम में विजय कुमार कुशवाहा सरवन गुप्ता अविनाश सिंहा उर्फ छोटू मनोहर कुमार लाली नंदलाल गुप्ता उर्फ ठनठन संजय कुमार नवीन पांडे दुदुन तिवारी अनिमेष कुमार रिंकू रंजन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता शामिल थे।

You may have missed