बकरीद पर्व को लेकर मेराल थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

0
5e521c27-ff1f-4cd8-8b97-0bc924c611e2

थाना प्रभारी बिष्णु कांत की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को मेराल थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ नमाज के बाद , त्योहार मनायें।इस दौरान प्रतिबंधित पशु का कुर्बानी देना गैर कानूनी है। इसकी जवाबदेही थाना क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों की है। गैर कानूनी कार्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। किसी भी तरह का अफवाह से बचें। बकरीद के दिन समाज में भाईचारा कायम रखने के लिए करीब अंसारी, मोहम्मद खालिद,अतहर अली अंसारी तथा संजय भगत के अलावा सभी मुखिया को संबंधित क्षेत्र में सामंजस्य स्थापित कर पर्व पर नजर रखने की बात कही। बैठक में उप प्रमुख नीजामुद्दीन खान ने कहा कि बकरीद पर्व पर प्रतिबंधित पशु का कुर्बानी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि सुबह 6.30 से 7 बजे तक नमाज अदा कर दिया जाएगा।इसी तरह झामुमो नेता करीब अंसारी, अतहर अली अंसारी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाने की बात कही गई। मेराल अंचल की ओर से प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, रियासत अली,एसआई निरंजन पाण्डेय थाना मुंशी प्रकाश कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुखिया रामसागर महतो, मंदीप सिंह, अनिल चौधरी,अजीज अंसारी, मुन्ना राम,रविन्द्र गुप्ता, सुरेश राम,बीडीसी जगदीश राम,नथुनी राम,आशिक अंसारी, जफीर अंसारी,नबी अंसारी, मोहम्मद खालिद, पारसनाथ विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *