बिस्वासडीह जंगल से मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता
गिरिडीह। जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के बिस्वासडीह जंगल से एक अज्ञात श,व मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और श,व को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस के मुआयने में पाया गया कि श,व लगभग तीन से चार दिन पुराना है। जांच के दौरान मृ,तक की पहचान ओझाडीह निवासी शिवलाल मुर्मू (पिता- जदू मुर्मू) के रूप में हुई। मृ,तक के भाई तुथा मुर्मू ने बताया कि शिवलाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे।
थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि मृ,तक के परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू कर दी है ताकि मौ,त के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

