भरनो थाना क्षेत्र के अम्बोवा गांव में कुंआ में डूबने से किशोरी की दर्दनाक मौत,गांव में मातम
भरनो थाना क्षेत्र के अम्बोवा गांव में कुंआ में डूबने से किशोरी की दर्दनाक मौत,गांव में मातम।
भरनो (गुमला):- भरनो थाना क्षेत्र के आम्बोवा बड़का टोली गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां 15 वर्षीय किशोरी की कुंआ में डूबने से मौत हो गई।मृतका की पहचान रंथू अहीर की पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में की गई है।घटना शनिवार की बताई जा रही है,जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा कुमारी भरनो स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी।बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो महीनों से स्कूल नहीं जा रही थी और अपने घर पर ही रह रही थी।शनिवार की सुबह 11बजे वह अपने दादा जी के पास जाने के लिए जंगल की ओर निकली थी,उसके दादा जी बैल बकरी चराने के लिए जंगली की ओर गए थे,लेकिन वह अपने दादा जी के पास नहीं पहुंची और देर शाम तक वह घर भी वापस नहीं लौटी।शाम होने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की।काफी तलाश के बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ टोली स्थित बुधराम उरांव के खेत स्थित कुंआ के समीप वर्षा का मोबाइल,चप्पल, दुपट्टा और अन्य सामान पड़ा मिला।वहीं उसके दादाजी और बकरियां चरकर देर शाम तक घर लौट आ गए थे।इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।जब ग्रामीणों ने कुंआ के अंदर झांककर देखा तो उसमें एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। तत्पश्चात ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया,जिसकी पहचान वर्षा कुमारी के रूप में हुई।घटना की सूचना तत्काल भरनो थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थाना के सब-इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।शव को रात भर थाना में रखा गया,जिसके बाद रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है,ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।इधर इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

