भरनो के कुम्हरों गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली संकट खत्म

भरनो के कुम्हरों गांव में विधायक की पहल पर लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।

भरनो (गुमला):- भरनो प्रखंड के कुम्हरों गांव में लंबे समय से बनी बिजली संकट की समस्या का समाधान आखिरकार हो गया।गांव में विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।जिसका सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन के साथ ही गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई,जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था,जो पिछले महीने खराब हो गया था।इसके कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी।वहीं गांव की बढ़ती आबादी और बिजली की बढ़ती खपत के कारण पुराना 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं रह गया था और उस पर अधिक लोड पड़ने से वह बार-बार खराब हो जाता था।समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो से मुलाकात कर गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी।विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और गांव में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की।विधायक के प्रयासों के बाद ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने कहा कि विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर यहां 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या समाप्त होने से अब बच्चों की पढ़ाई,किसानों के कार्य और दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगा।इस अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र उरांव,प्रखंड सचिव अनिल उरांव,वार्ड सदस्य रामा उरांव,जयराम उरांव,चमरू उरांव,किशुन महली,विजय उरांव,अनूप महली,मंजीत तिर्की,सुगन महली,मनोज केशरी,
सुनील उरांव,अकलू लोहरा,करमचंद लोहरा,धनेश्वर उरांव,श्रवण उरांव,दासू उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।