बहेरा में मृतक प्रवासी मजदूर के घर पहुंची विधिक सेवा प्राधिकार टीम, हर संभव मदद का भरोसा

विगत दिनांक 1-4-2026 को कांडी प्रखंड स्थिति शिवपुर पंचायत के ग्राम बहेरा में घटित घटना के आलोक मे आज दिनांक 5- 4- 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री मनोज प्रसाद एवम सचिव महोदया श्रीमती निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तीन सदस्यों की पीएलवी की टीम के द्वारा मृतक कमलेश राम पिता -रामचंद्र राम के घर का दौरा किया। बहेरा ग्राम जो की कांडी प्रखंड कार्यालय से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित है ग्राम के लोग अधिकतर प्रवासी मजदूर का काम करते हैं इसी में उनको दूसरे राज्यों में अपना जीवन यापन करने हेतु जाना पड़ता है। कमलेश राम भी एक प्रवासी मजदूर थे। वे विगत 3 महीनों से अज्ञात बीमारी से ग्रसित थे। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण समुचित इलाज न होने पर विगत 1 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई वे अपने घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे वे अपने पीछे दो बच्चे दो वर्ष के अंश कुमार और 7 वर्ष अंकुश कुमार को छोड़ गए घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है।पीएलवी सदस्यों के द्वारा कमलेश के परिजनों को ढा डश बढ़ाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। और आवश्यक कागजात बनवाने के विषय में बताया जिससे परिवार की मदद हो सके। इस दौरे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, नवनीत दुबे एवं कृष्णा कुमार यादव शामिल थे एवं गाँव के समाजसेवी नितीश कुमार तिवारी शामिल थे।