भीड़ से बर्फ का हिस्सा ढहा, ‘डेथ जोन’ में गिरे 2 पर्वतारोही

0
Untitled

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर जाम लग गया है। एक साथ 200 पर्वतारोही 8,790 मीटर की ऊंचाई पर साउथ समिट और हिलेरी स्टेप पर पहुंच गए। 8,848 मीटर ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट यहां से 200 फीट की दूरी पर है। भीड़ जमा होने के कारण यहां बर्फ का एक हिस्सा टूट गया।

इस दौरान 6 पर्वतारोही वहां फंस गए। हालांकि, इनमें से 4 लोग रस्सी के सहारे वापस ऊपर आने में कामयाब रहे। वहीं दो पर्वतारोही (एक ब्रिटिश और एक नेपाली) हजारों फीट नीचे गिरकर बर्फ में दब गए। घटना 21 मई की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। 4 दिन से बर्फ में फंसे होने के बाद दोनों पर्वतारोहियों की मौत की आशंका जताई गई है।

नेपाल के टूरिज्म अधिकारियों ने बताया कि दोनों लोग 15 पर्वतारोहियों के ग्रुप का हिस्सा थे, जो एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे थे। बर्फ का एक हिस्सा टूटने से वे साउथ समिट की तरफ गिरे। इसे पहाड़ी का डेथ जोन कहा जाता है, जहां ऑक्सीजन लेवल बेहद कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed