भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन संपन्न

भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन संपन्न

भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गिरिडीह स्थित लोटस होटल में कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी श्रीमती पूनम बरनवाल ने की।

इस अवसर पर संगठन द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए समाज के एक असहाय परिवार को ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उक्त परिवार एक छोटी सी चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है तथा उनके साथ एक वृद्ध माता भी निवास करती हैं।

बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने तथा राजनीति में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी निर्णय लिया गया कि जहां-जहां बरनवाल समाज की पर्याप्त संख्या है, वहां प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर पर महिला समितियों का गठन किया जाएगा।

इसी क्रम में संगठन की ओर से स्नेहदीप वृद्धा आश्रम, गिरिडीह में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वृद्धजनों के बीच केक, मिठाई, बिस्किट, जूस, लिफाफे में नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया गया एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपने माता-पिता का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएंगी और हर संभव सहयोग कर समाज के बुजुर्गों को परिवार से जोड़ने का प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ की माननीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम बरनवाल, माननीय महामंत्री श्रीमती सुषमा कौशिक, माननीय कोषाध्यक्ष अंजू बरनवाल एवं सभी पदाधिकारियों—उपाध्यक्षों एवं संयुक्त मंत्रियों—को एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ की कार्यकारिणी बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मिठाई बांटी और केक काटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा संगठन की एकजुटता और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने संकल्प को दोहराया। यह खुशी का माहौल आपसी सौहार्द, उत्साह और एकता का प्रतीक बना।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी सहयोग एवं विश्वास के साथ आगामी वर्षों में समाज की बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु और भी प्रभावी कार्य किए जाएंगे।