भाकपा की मांग: सांसद, विधायक और मेयर भी लगाएं साप्ताहिक जनता दरबार
उपायुक्त के तरह सप्ताह में एक दिन सांसद विधायक एवं मेयर लगावें जनता दरबार– भाकपा
जनप्रतिनिधि का मतलब जनता की जनसमस्याओं का निदान- रुचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू जिला के सांसद, विधायक एवं भाजपा के मेयर को पलामू उपायुक्त की तरह सप्ताह में एक दिन जनता दरबार लगाने के लिए अपील किया है श्री तिवारी ने कहा कि पलामू जिले में व्याप्त जन समस्या है आम जनता आए दिन अपनी जन समस्याओं को लेकर के भटकते रहते हैं उनका निदान नहीं हो पा रहा है छोटी-छोटी घटनाएं को लेकर के झगड़ा हो रहा है ऐसी स्थिति में जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक और मेयर भी हैं जिनको आम जनता के लिए समय देना चाहिए लेकिन आज के समय में सभी जनप्रतिनिधि केवल अपने घर में बैठे-बैठे अपने खास लोगों के काम का निपटारा करते हैं और इसके अलावा टेंडर मैनेज करने ठेका लेने एवं कमीशन खाने में मशगुल है जबकि जनप्रतिनिधि का मतलब होता है जनता के बीच रहना जनता की जन समस्याओं को सुनना और उसका निदान करना। अगर यह सभी जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन भी जनता दरबार लगाते हैं तो जनता की समस्याओं का निदान हो जाएगा। भाजपा के सांसद विधायक और दूसरे दल के भी विधायक अपनी जिम्मेवारी से बच्चे नहीं सप्ताह में एक दिन जनता के लिए आप खुले में जनता दरबार लगाकर समय दें जनता के दिए आश्वासन को पूरा करें नहीं तो कुर्सी खाली करें ओर ऐसा प्रतीत होता है कि आप जनप्रतिनिधि नहीं पैसा कमाने के लिए प्रतिनिधि बने हुए हैं।

