भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
पांकी। पांकी प्रखंड के मझौली गांव में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक। बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। बैठक में विधायक ने वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को बताया तथा कहा कि यहां अफसर शाही हावी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं के सपनों को बेचा जा रहा है। गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए उन्हें अपना आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया। मौके पर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, महामंत्री श्याम नंदन ओझा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, जय किशोर प्रसाद गुप्ता, निरंजन सिंह, संस्कार सोनी, अखिलेश प्रसाद गुप्ता, रामचरित्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।