भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का गढ़वा दौरा, संगठन निर्माण को लेकर हुई बैठक
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एकदिवसीय प्रवास पर गढ़वा पहुंचे। संगठन पर्व को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान का समीक्षा एवं संगठन निर्माण को लेकर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें आम सहित कई फलदार वृक्ष संगठन महामंत्री भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित अन्य पदाधिकारी ने लगाया।
मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ है कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां हर फैसला कार्यकर्ताओं की सहमति से तय होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी प्रक्रिया को लेकर मंडल से जिला तक के नेता कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। बहुत जल्द मंडल से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठन का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह रघुराज पाण्डेय ओमप्रकाश केशरी उपाध्यक्ष विकास प्रितम सुरज गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ओमप्रकाश गुप्ता अरविंद तुफानी जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान मधुलता कुमारी मिडिया प्रभारी रितेश चौबे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी रितेश दुबे विनोद तिवारी कैलाश कश्यप सुरेन्द्र राम धनंजय गौड़ शुभम गुप्ता मनोज जायसवाल राजकुमार विश्वकर्मा ओमप्रकाश दास बलराम यादव पवन कुमार रामलला दुबे सहित अन्य कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
