भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे गढ़वा, नेताओं के साथ की बैठक

0
bf036bea-7d05-4d68-bdf5-96e77557ea41

झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे। यहां उन्होंने होटल पद्मावती में आयोजित गढ़वा जिला भाजपा संगठन की बैठक में भाग लिया। इस दौरान बैठक में भाजपा जिला कमेटी के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, ज्वाहर पासवान, महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र केशरी, सत्येंद्रनाथ तिवारी, पूर्व सांसद घूरन राम सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि गढ़वा जिला भाजपा की सांगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। इस संबंध में संगठन मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

मनोज सिंह ने बताया कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। उन्होंने संगठन की मजबूती के मुद्दे पर कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। व्यक्तिगत स्वहित के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन जब पार्टी की बात आती है, तो हम सभी एक हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed