भाजपा नेता विनय कुमार चौबे के पुत्र निधन पर बाबूलाल मरांडी ने शोक संवेदना जताई

मेराल : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को गढ़वा आगमन पर भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के साथ हासनदाग गांव पहुंचकर पुत्र शोक में डुबे पार्टी नेता पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार चौबे एवं उनके परिवार जनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। बता दें कि 5 दिन पूर्व भाजपा नेता विनय कुमार चौबे के 25 वर्षीय बड़े पुत्र एलएलबी का छात्र पीयूष कुमार चौबे का असमय निधन हो गया था। बाबूलाल मरांडी के गढ़वा आगमन पर इसकी जानकारी मिलने पर वे स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडे ओमप्रकाश केसरी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हासनदाग गांव पहुंच कर शोकाकुल परिवार जनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए शोक प्रकट किया। इस मौके पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भी परिजनों को ढांढस बांधते हुए हर समय परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। मौके पर पलामू प्रमंडल के प्रभारी विकास प्रीतम, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद चौबे, डॉ पतंजलि केसरी, प्रवीण पाल, शोकाकुल प्रणय चौबे, रविंद्र चौबे, कमलेश चौबे, सुभाष चौबे, अभिनव चौबे सहित कई लोग थे।