भाजपा महामंत्री मनोज सिंह के पिता एवं संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ध्रुव नारायण सिंह का निधन

मदिनीनगर। बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह के पिूक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संघचालक हमीदगंज निवासी श्री ध्रुव नारायण सिंह का 80 वर्ष की उम्र में आज तड़के सुबह 8:00 बजे आरसी केयर लाइफ हॉस्पिटल डालटेनगंज मे हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। श्री सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके देहांत की खबर सुनते ही उनके निवास स्थान हमीरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं सामाजिक राजनीतिक संगठन एवं संघ परिवार के लोगों का दर्शनार्थ एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आना जाना शुरू हो गया है। श्री सिंह अपने पीछे चार पुत्र पुत्रवधू तीन पुत्री नाती पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए। अंतिम संस्कार 19 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे राजा हरिश्चंद्र घाट मेदनीनगर में होगा।
शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी प्रेम सिंह पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह आरएसएस के राजीव रंजन सिंह विभाकर नारायण पांडे विजयनंद पाठक भोला सिंह शिवदीप सिंह शिव कुमार मिश्रा विजय ओझा प्रदीप सिंहा दिलीप तिवारी जितेंद्र सिंह‌ अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह अरुण सिंह लूडू खान छोटू सिनहा श्वेताग गर्ग सरवन गुप्ता अविनाश वर्मा दीपक सिंह रोहित पाठक विजय राज गिरीश जोरिहर सतीश कुमार जय दुबे ए बृजेश शुक्ला पिंकू सिंह प्रमोद रंजन जितेंद्र तिवारी मनोहर लाली मुख्तार सिंह मुन्ना सिंह निलेश चंद्र रणजीत मिश्रा नदलाल गुप्ता पंकज जयसवाल विकास सिंह अजय सिंह किशन मखड़िया मनदीप प्रजापति दीपक तमोली प्रभात गुप्ता सुशील पाठक विश्वजीत पाठक आशीष भारद्वाज कमलेश सिंह दुदान सिंह कन्हैया सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

You may have missed