पलामू में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

पलामू में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण।

एंकर
पलामू पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने आखिरकार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डब्लू सिंह पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और इलाके में दहशत का पर्याय बन चुका था। लगातार दबाव और पुलिस की सघन कार्रवाई के चलते उसने समर्पण का रास्ता चुना।

“डब्लू सिंह का आत्मसमर्पण पलामू पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। कानून से कोई ऊपर नहीं, अब उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।”

बताया जा रहा है कि पुलिस अब डब्लू सिंह से उसके आपराधिक नेटवर्क और बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आत्मसमर्पण के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल काफी हद तक कम हुआ है।