भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

0

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

 

गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के संग्रहे पंचायत अंतर्गत गिद्धा गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा में शामिल होने का खंडन किया है। सभी लोगों ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पहुंच कर पुनः झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गिद्धा गांव के रेयासत अंसारी, जन्नत अंसारी, मुख्तार अंसारी, नाजिर अंसारी, मजीद अंसारी, कुदरत अंसारी, मुस्लिम अंसारी, सुहेल अंसारी, मोनताज अंसारी, असगर अंसारी, मोफीद अंसारी, गफूर अंसारी, जैनुल अंसारी, आरिफ अंसारी, तौफीक अंसारी, जनाब अंसारी, कौसर आलम आदि लोगों ने कहा कि वे लोग भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का उनके गांव में कार्यक्रम था। गांव के लोगों ने वहां बैठने के लिए बुलाया था। वहां बैठने के बाद सत्येंद्र तिवारी अन्य लोगों को माला पहना रहे थे। हम लोगों को भी बोले कि पहन लीजिए माला पहनने से क्या दिक्कत है और माला पहनाकर फोटो भी खिंचवाए। ये मालूम नहीं था कि फोटो अखबारों में छपेगी और उन्हें भाजपा में शामिल होना बताया जाएगा। इन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने विश्वास में लेकर फोटो खिंचवाया और उन्हें भाजपा में शामिल होना बता दिया। यह सरासर गलत है। उक्त लोगों ने कहा कि वे लोग झामुमो के थे, झामुमो में हैं और झामुमो में ही रहेंगे। कभी इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की है और न ही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *