भाजपा के सतबरवा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक पर एल आई सी के नाम पर उगाही करने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटने का आरोप कई लोगों ने लगाया है

भाजपा के सतबरवा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक पर एल आई सी के नाम पर उगाही करने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटने का आरोप कई लोगों ने लगाया है।
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के पंचायत रबदा ग्राम सगही के सीता राम भुईयां ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय पाठक ने 28 हजार रुपया एल आई सी में पैसा जमा कराने के लिए दिए,पर पैसा एल आई सी में जमा नहीं हुआ। पैसा मांगते – मांगते कई वर्ष बीत गए पर पैसा नहीं दिया,आज कल कह कर टालता रहा।
कमारू के अशोक साव ने कहा कि मंडल अध्यक्ष विजय पाठक ने मुझे सतबरवा प्रखंड के महामंत्री बनाया था, मंडल अध्यक्ष के उपेक्षा पूर्ण रवैया के कारण भाजपा छोड़ दिया। भाजपा के कार्यालय प्रभारी राम किशुन साव ने कहा कि मेरा पांच सौ रुपया रख लिया और कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सतू व खीरा खिलाया था जिसका पैसा 31 सौ रुपया है,जो मंडल अध्यक्ष नहीं दे रहे हैं।
धावाडीह के अशोक यादव ने कहा कि जब धावाडीह में कुछ दबंग लोग भाजपा का कार्यालय नहीं खोलने दे रहे थे,तब मैं भाजपा का कार्यालय खुलवाया,पर जब से भाजपा का मंडल अध्यक्ष विजय पाठक बने ,तब से भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटने का काम कर रहे हैं ,लोगों को मान सम्मान नहीं दे रहे हैं।