भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी का 66वां जन्मदिन,

0
c3b36b5b-a21e-4e56-b149-c1816cc28936

गढ़वा:-राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी का 66वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज गुप्ता के नेतृत्व में मेराल प्रखंड के अरंगी,लखेया,बनखेता ,पचपेड़ी सहित आधा दर्जन गांव/टोले में घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाया गया।कंबल वितरण अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा की बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन ऐतिहासिक दिन के रूप में हमलोग मना रहे हैं क्योंकि राज्य बनने के बाद उनके नेतृत्व में विकास की पहिया जो चली थी वह पूरी तरह रुक गई है अब जरूरत है पुनः बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाकर भ्रष्टाचार, शोषण मुक्त झारखंड का निर्माण किया जाए। सूरज गुप्ता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी गरीबी को करीब से देखा हैं उनके विचार में हमेशा गरीबों के प्रति समर्पण भावना दिखती है। युवा समाजसेवी मो० नेसार ने कहा कि अब दलीय भावना से ऊपर उठकर राज्य को समुचित विकास की दिशा में ले जाने के लिए सर्व समाज को ठोस निर्णय लेना होगा उन्होंने बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन पर मुबारकबाद दिया।कार्यक्रम में मेराल प्रखंड अध्यक्ष उदय कुशवाहा,वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता,रामलाल भुईहर ,अरुण चंद्रवंशी,उना चौधरी,बिगन विश्वकर्मा, रामचन्द्र भुईहर, विजय मेहता, ओमप्रकाश मेहता,लल्लू चौधरी, बलराम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *