भाजपा आक्रोश मार्च कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

भाजपा आक्रोश मार्च कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 21 अप्रैल को जिला समाहरणालय पर आक्रोश मार्च कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिनियां रोड से लेकर समाहरणालय तक किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी ने संविधान से पहले सरीयत को मानने की बात कही जो देश के संविधान का भारी अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिसे अंबेडकर जी द्वारा निर्मित भारत का संविधान स्वीकार नहीं उसके लिए भारत में कोई स्थान नहीं है। हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से करोड़ों लोग आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर स्पेशल जांच बैठाए।
विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि झामुमो मंत्री हफीजुल अंसारी ने झारखंड को कलंकित करने का काम किया है ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहीए। उन्होंने कहा कि झामुमो मंत्री ने सरीयत को प्राथमिकता देने की बात कही जो संविधान का खुला अपमान है जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि संविधान को अपमानित करना झामुमो कांग्रेस का नियम बन गया है। जिसे झारखंड सहित पूरे देश की जनता देख रही है। राज्यपाल ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर संविधान की रक्षा करें।
मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा धनंजय गौड़ शुभम गुप्ता बिनय चंद्रवंशी बंधु राम लक्ष्मीकांत पाण्डेय ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।