बेटी को सुसराल पंहुचा वापस लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मातम का माहोल

0
f3ef2dd9-b246-4972-a042-c98129c3f20b

बेटी को सुसराल पंहुचा वापस लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मातम का माहोल

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाला गांव निवासी 45 वर्षीय रामचन्द्र बैठा की मौत मोटर साइकिल सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना बुधवार की शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार खाला गांव निवासी रामचंद्र बैठा अपने पुत्री को ससुराल यूपी के मोहुदीपुर पहुंचा कर लौटने के क्रम में जैसे ही अपने साढू के घर महुली जाने के क्रम में विंढमगंज से आगे कोलहीन डूबा पेट्रोल पंप से आगे पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक धक्का मारते हुए भाग गई। इधर घटना की खबर सुनते ही गांव में चित्कार मच गई, शव को यूपी पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल दूधी भेज दिया एवं शव को
पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया, परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे, क्योंकि रामचंद्र बैठा ने गांव में अलग पहचान बनाई थी, उन्होंने निशुल्क विद्यालय में 2 वर्षों तक बच्चों को शिक्षा देने का काम किया था, किसी भी सरकारी कार्य के लिए आवेदन फॉर्म भरना उनका एक अलग पहचान बन जाया करता था, और लोगों को विश्वास भी होता था, उनका जीवन काफी संघर्ष एवं कठिनाइयों से भरा पड़ा। मृतक के 2 पुत्र एवं 2 पुत्री थी, उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया, दाह संस्कार उनके पैतृक गांव खाला में होगी। घटना की खबर सुनते ही गांव के बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने मृतक घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया एवं सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर सीओ जुल्फिकार अंसारी ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत् सहायता राशि दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *