बेरमो विधायक ने स्वीपिंग मशीन का किया ऑनलाइन उद्घाटन

0
Untitled

बेरमो विधायक ने स्वीपिंग मशीन का किया ऑनलाइन उद्घाटन,

विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है: विधायक

सड़कों की होगी सफाई

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने शनिवार स्वीपिंग मशीन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. बता दें पिछले वर्ष 2023 के नवंबर माह के पहली सप्ताह में ही स्वीपिंग मशीन उपलब्ध हो गई थी. 6 नवंबर को इस मशीन से फुसरो क्षेत्र में मॉक टेस्ट हो गया था. इसके बाद से मशीन का उपयोग नहीं हो सका. बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने कहा है कि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सड़कों में अब साफ सफाई के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. बेरमो विधायक की ओर मजदूर नेता गिरजाशंकर पांडेय सहित छेदी नोनिया, कृष्ण कुमार चांडक, शिवनंदन चौहान, सचिनदर सिह, परवेज अख्तर ने शनिवार को इस मशीन को हरी झंडी दिखाकर बीएंडके एसओ ईएंडएम जी मोहंती और ढोरी एसओपी प्रतुल कुमार और एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद को सौपा. 5 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से मैकेनिक रोड स्वीपिग झाड़ू मशीन खरीदी गई है, जो प्रतिदिन 30 किलोमीटर तक के सड़क की साफ सफाई करेगी. प्रतिदिन दस से 12 घंटे तक काम करने वाली यह मशीन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. कार्यपालक पदाघिकारी गोपेश कुंभकार ने बताया कि जीपीएस व कैमरे से लैस आधुनिक मशीन है, जो 10 से 12 घंटे रोजाना काम कर सकती है. मशीन की खासियत है कि 80 लोग जितनी सफाई करते हैं उतना यह मशीन एक बार में अकेले करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *