बेंगाबाद-नवडीहा मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार महिला की मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बेंगाबाद-नवडीहा मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार महिला की मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह: बेंगाबाद-नवडीहा मुख्य मार्ग पर देवाटांड़ के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शाहिदा खातून की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाहिदा खातून अपने पति बसरूद्दीन अंसारी के साथ धोधो गांव से झबदाटांड़ जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बसरूद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने फरार ट्रक का पीछा कर नवडीहा के पास उसे पकड़ लिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।