बीएनएस डीएवी में रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

0
e064951f-9c25-4145-a527-b7b2143022a8

बी एन एस डी ए वी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षावार संपन्न करवाई गई। जिसमें कक्षा एक से कक्षा पांच तक के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, ज्योतिबाफुले, शिक्षक, डॉक्टर, पायलट, इंजीनियर, सिपाही, डाकिया, किसान आदि की वेशभूषा धारण कर विद्यालय पहुंचे तथा समाज में उनकी उपयोगिता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में संयम कुमार प्रथम, संस्कार द्वितीय, अरिंदम बनर्जी, अन्वेषिका एवं लक्ष्य कुमार तृतीया स्थान पर रही। कक्षा दो में अर्वि नेहा प्रथम, अर्बिकांत द्वितीय एवं मयंक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में दानिया रोशन प्रथम अक्षरा भारती द्वितीय एवं अन्वी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा चार में अभया अदिति प्रथम, शिवम पांडे द्वितीय एवं परिधि तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में अन्वी सिन्हा प्रथम, चिराग कुमार द्वितीय एवं अदृजा मोदी तृतीय स्थान पर रही। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाया और सफल छात्रों बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *