बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यशाला का अयोजन किया गया
बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यशाला का अयोजन किया गया
गढ़वा:-मझिआंव प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत के अध्यक्षता में पिरामल फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए प्रखंड के सभी मुखिया, सचिवों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियो ने भी भाग लिया। उक्त बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के इंडिकेटर का समीक्षा और बेहतर करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सभी ग्राम पंचायतों में GPDP को बेहतर रणनीति बनाकर उसका क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से GPPFT फोरम के गठन की बात की गई, जिसमे मुखिया के अध्यक्षता में सभी वार्ड मेंबर, पूर्व जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी सदस्य, शिक्षा विभाग के सदस्य, स्वयं सहायता समूह एवं युवाओ को शामिल करने की बात की गई। बैठक में इस फोरम को प्रत्येक महीने कराने की बात की गई।
प्रोग्राम लीडर कामेश कुमार ने कहा कि GPPFT फोरम के गठन से पंचायतों की समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी। सभी पंचायत में 06 से 14 साल के बच्चो का स्कूल/आंगनवाड़ी में शत प्रतिशत नामांकन हेतु जीरो ड्रॉपआउट पंचायत मिशन के संकल्प को भी दोहराया गया। बैठक में बच्चो भाषायी क्षमता को विकसित करने हेतु गूगल के रीड अलोंग एप के बारे में बताया गया जिसके माध्यम से छोटे बच्चे कहानियों के माध्यम से भाषायी समझ विकसित कर सकते है। app में दिए गए अस्सिस्टेंट की मदद से बच्चे बिना किसी बाहरी मदद के स्वयं से हिंदी और अंग्रेज़ी की कहानियां पढ़ सकते है और अपनी भाषायी क्षमता विकसित कर सकते है। इसके अलावा एप्प में दिए गए ज्ञानवर्धक मनोरंजक खेल बच्चो को भाषा मे पकड़ बनाने में मददगार है। इसके अलावा फाइलेरिया की बीमारी के बारे में सभी को बताया गया तथा 10 फ़रवरी से चलने वाले एमडीए प्रोग्राम अंतर्गत फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को पंचायत में बृहत रूप से जनजागरूकता फैलाने के लिए सभी मुखियाओं और सेविकाओं से आह्वान किया गया।
