बीडीओ द्वारा अबुआ आवास योजना में अवैध वसूली को लेकर सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ किया गया प्राथमिकी दर्ज
डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा के आदेश पर वीडियो जागो महतो ने प्रखंड के गोंदा पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ अबुआ आवास योजना में अवैध वसूली के मामले को लेकर रविवार के शाम मेराल थाना में प्राथमिकि दर्ज कराया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि बीडीओ जागो महतो द्वारा अबुआ आवास योजना में अवैध वसूली को लेकर सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। विदित हो कि 2 दिन पूर्व गोंदा पंचायत के 14 वार्ड सदस्यों तथा दो महिलाओं ने उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा से अबुआ आवास में अवैध वसूली तथा आवास योजना में अयोग्य लाभुको का चयन किए जाने को लेकर मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ शिकायत की गई थी। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए डीडीसी ने बीडीओ जागो महतो को 24 घंटे के अंदर मुखिया पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। डीडीसी के आदेश पर वीडियो जागो महतो द्वारा सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ रविवार को थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
