बी.एन.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

बी.एन.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

सिरसिया स्थित बी.एन.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) -(2025-2026) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं गिरिडीह शहर का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संकायों ( विज्ञान कला और वाणिज्य) में शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा।
विद्यालय के विज्ञान संकाय में विद्यालय स्तर पर छात्र आलोक कुमार ने 97.6% (प्रथम स्थान), सुरभि राज 95.6 % (द्वितीय स्थान) किसलय सिन्हा 94.8% (तृतीय स्थान) आयुष कुमार 93.4 (चतुर्थ स्थान) और शिवम् कुमार गुप्ता एवं सौम्या शर्मा 91% (पंचम स्थान)
वाणिज्य संकाय में विद्यालय स्तर पर
नैतिक सहाय 97.6% (प्रथम स्थान)
अर्पिता कुमारी 97% (द्वितीय स्थान) अक्षत जैन 96.6% (तृतीय स्थान) एंजेल ख्वाला 95.6%( चतुर्थ) नैनी निधि 94.2% (पंचम स्थान)
कला संकाय में विद्यालय स्तर पर
प्रिया कुमारी 97.2% (प्रथम स्थान)
सिद्धि अग्रवाल 93.8% (द्वितीय स्थान) अर्शिया अंसारी 93.8% (तृतीय स्थान) सिद्धि बर्मन 92.6% (चतुर्थ स्थान) तहरीन साबिर 90.8% (पंचम स्थान)
इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 315 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें विज्ञान में 20 वाणिज्य वर्ग 20 और कला वर्ग 12 छात्रों ने 85% से अधिक अंक हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह एवं खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाइयाँ बाँटकर खुशी मनाई।