बच्चों के लिए कीजिए विद्यादान,बड़ों के लिए कीजिए सेवादान

0
d40d17c2-445f-48a5-833d-385baa7082c7

बच्चों के लिए कीजिए विद्यादान,बड़ों के लिए कीजिए सेवादान,समाज के लिए कीजिए योगदान,पर इन्सानियत के लिए कीजिए रक्तदान— उत्तम

लातेहार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनिका नगर इकाई एसएफएस, रेड क्रॉस सोसाइटी व एसबीआई के द्वारा संयुक्त रूप से आज डिग्री कॉलेज मनिका में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, सचिव जावेद अख्तर,अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार, जिला परिषद पश्चिमी मनिका बलवंत सिंह,नगर मंत्री सौरभ भारती ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि डिग्री कॉलेज में एसएफएस के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर बहुत ही सराहनीय कार्य है, इस तरह के आयोजन से छात्रों में जागरूकता बढ़ती है,मैं यह भी यकीन के साथ कह सकता हूं कि जिस दिन प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में मात्र एक बार रक्तदान करना शुरू कर देगा तो उसी दिन से किसी की जान रक्त के अभाव से नहीं जाएगी।
अपने जीवन का तीसरा रक्तदान कर रहे नगर मंत्री श्री सौरभ भारती ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी की मेरे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जिंदगी बचेगी।वहीं अपने जीवन का पहला रक्तदान कर रही छात्रा रुचि प्रिया व छात्र कार्तिक कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, हमारे मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है हमें समय समय पर रक्तदान करना चाहिए ।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार ने कहा कि हमारे रक्त का एक एक बूंद अमूल्य है, आज हमारे क्षेत्र मनिका में ही कई बच्चे थैलीसीमिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं उन बच्चों को हर महीने रक्त की जरूरत होती है, हमारे संगठन के द्वारा लगातार मनिका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, आगे उन्होंने कहा कि मनिका जैसे पिछड़े क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और उनके मन में रक्तदान को लेकर जो भी भ्रम है वो भी दूर होगा,आज इस शिविर से में मनिका प्रखंड के तमाम सम्मानित जनता से अनुरोध करता हूं कि समाज कल्याण के लिए,इंसानियत के वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य कीजिए।वहीं सभी रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था राजद नेता व समाजसेवी श्री रघुपाल सिंह जी व मनिका पूर्वी जिला परिषद श्रीमती सनपतिया देवी एवं अपग्रेडेड हाई स्कूल कोपे के शिक्षक श्री गोविंद पासवान जी के द्वारा करवाई गई थी।शिविर में रक्तदान करने वालों में रक्तवीर सौरभ भारती, रिशु गुप्ता, कार्तिक कुमार, प्रिंस कुमार,निर्मल कुमार,अक्षय कुमार,अमरेंद्र कुमार, व रक्त वीरांगना प्रियांशु कुमारी, रिचा कुमारी, रुचि प्रिया,सविता कुमारी हैं।
मौके पर महाविद्याल के प्राध्यापक श्री पंकज मनी तिवारी,श्री मनीष तिवारी, डॉo बसंत प्रसाद,श्री रंजित कुमार महली,डॉo डी के वर्मा, श्री उमेश रविदास, श्री पृथ्वीराज,अभाविप कॉलेज उपाध्यक्ष चंदन कुमार, कॉलेज मंत्री विशाल कुजूर, कॉलेज एसएफएस सह संयोजक सोनी कुमारी ,एल टी विनय सिंह,जीएनएम असिसन मोनिका, डाटा ऑपरेटर जुनैद अली, रक्तदान वाहन चालक सुरेंद्र बड़ाइक, सागर यादव, अमित कुमार समेत कई छात्र— छात्रा उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *